फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: हादसे के बाद कन्नौजिया समाज ने नहीं मनाया छठ पर्व, पंडाल लगाने के दौरान हुई मौत के बाद निर्णय

Thu, 07 Nov 2024 09:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में युवक की मौत के बाद कन्नौजिया समाज ने छठ पूजा नहीं किया। बताते चलें कि पंडाल बना रहे दिवाकर की करंट लगने से मौत हो गई जिसके बाद समाज इस बार छठ पूजा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
शोक में बैठा कन्नौजिया समाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव में डाला छठ की तैयारी में लगे दिवाकर की मौत होने से कन्नौजिया समाज ने डाला छठ पूजा नहीं करने का निर्णय लिया है। वहीं इस घटना में झुलसे अंश कन्नौजिया की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख अंश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं सोनू और अभिषेक का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव में बुधवार की रात करीब 7.30 बजे कुछ युवक डाला छठ पर्व मानने के लिए पोखरी पर पंडाल व गेट का निर्माण कर रहे थे। टेंट द्वारा लाई गई पाइप को जैसे ही उठाया कि ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।

इस हादसे में दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई अभिषेक, देवेंद्र व चचेरे भाई सोनू व अंश करंट से झुलस गए। चारों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें अंश कन्नौजिया की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं कन्नौजिया समाज के लोगों ने अब डाला छठ पर्व न मनाने का निर्णय लिया है। चाचा राजेश कन्नौजिया ने बताया कि इस हादसे में पूरे परिवार का सुख-चैन ही छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें