फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो घायल, इलाज के दौरान एक की मौत

विज्ञापन
रौनापार के जोकहरा में सड़क दुघर्टना में मृतक को रोते बिलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली के बवाली मोड़ बाईपास पर सोमवार की देर शाम बाइक व पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। जिसमें एक की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रौनापार के जोकहरा गांव निवासी 32 वर्षीय ऋषभ पुत्र अशोक राय गांव के ही 18 वर्षीय अभिषेक राय पुत्र इंद प्रताप राय के साथ सोमवार को दिन में किसी काम से मुख्यालय गया हुआ था। देर शाम लगभग सात बजे दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। शहर कोतवाली के बवाली मोड़ बाईपास पर ही पहुंचे थे कि एक पिकअप से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ऋषभ व अभिषेक राय गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह अभिषेक की मौत हो गई। अभिषेक मॉं-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरे घायल ऋषभ का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें