गंभीर रूप से घायल अधेड़ की पहचान कोटवा गांव निवासी 50 वर्षीय टनकू विश्वकर्मा पुत्र गफ्फार विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल टनकू को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार कोटवा में शुक्रवार को मेला था। रात के समय उक्त दोनों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे और ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे।