अतरौलिया मेले में हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के लालगंज में मूर्ति विसर्जन को लेकर शुक्रवार की रात जुलूस निकाला गया। जुलूस रात के नौ बजे के करीब लालगंज पोस्ट ऑफिस के समीप पहुंचा तो एक रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान मौके पर खड़ी मारुति वैन को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
शोरगुल सुनकर चौकी इंचार्ज लालगंज अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। इसी के साथ उन्होंने आला अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी व देवगांव कोतवाल मंजय सिंह तथा एसडीएम लालगंज भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जुलूस को आगे बढ़ाया गया।
पुलिस ने दुकानदारों को भगाया तो भड़की पूजा समितियां
अतरौलिया में शारदीय नवरात्र का मेला पूर्णिमा को लगता है। मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को रात्रि 11 बजे अतरौलिया थाना के एसआई सुल्तान सिंह अपने तीन चार हमरहियों के साथ मेला भ्रमण के दौरान मेले में लगे फुटपाथ की दुकानों तथा मेलार्थियों को मेले में से भगाने लगे। जिससे पूजा समितियों में आक्रोश हो गया। बाजार की सभी मूर्ति समितियों के लोग एकत्रित होकर इसका पुरजोर विरोध कर जमकर हंगामा किया।
पढ़ेंः संस्कृत और संसद : देववाणी जोड़ेगी बनारस से सेंट्रल विस्टा का नाता, प्राच्य विद्या को मिलेगी संजीवनी