फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व तमंचा संग एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह दीदारगंज-खेतासराय मार्ग स्थित खरसहन नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन अन्य बाइक भी बरामद की गई।
विज्ञापन

दीदारगंज पुलिस खरसहन नहर पुलिया पर मंगलवार की सुबह चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फुलेश की ओर से बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़ भागने लगा। तभी अनियंत्रित होकर वह बाइक लेकर गिर पड़ा। अपराधी होने की आशंका पर पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवांत कुमार बिंद पुत्र रामधारी बिंद खेतासराय जौनपुर निवासी बताया। मौके से बरामद बाइक के कागजात मांगे जाने पर वह नहीं दिखा सका और कड़ाई करने पर उसने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह कमलेश, संदीप, हेमंत व विजय के साथ गैंग बना कर बाइक चोरी कर उसे बेचता है। मौके से बरामद बाइक के अलावा तीन और चोरी की बाइक पुलिस ने शिवांत की निशानदेही पर भैदला जिला जौनपुर नहर के पास स्थित तालाब के किनारे से बरामद किया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें