फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धर्मांतरण के आरोप में एक गिरफ्तार, पुस्तकें व सामग्री बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 11 Apr 2025 11:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यहां नौकरी का लालच देकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा था। आरोपी के पास से पुस्तकें ओर सामग्री बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाने की पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में एक आरोपी गुलाब चंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धर्मांतरण से संबंधित पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद की है।एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 10 अप्रैल को अहरौला थाना क्षेत्र के अरुषा गांव निवासी हैप्पी सिंह ने थाने में लिखित तहरीर दी।

विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि उसी दिन उन्हें सूचना मिली कि ग्राम अरुषा की दलित बस्ती में गुलाबचन्द्र के घर सत्संग चल रहा है। जब वह और उनके गांव के अभिषेक मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुलाब चंद्र और उनकी पत्नी धनदेई ने गांव व आसपास की 15 से 20 महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा किया था।

वहां अंधविश्वास, भूत-प्रेत के नाम पर और नौकरी का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। इस तहरीर के आधार पर अहरौला में गुलाब चंद्र, उनकी पत्नी धनदेई और 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुलाब चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मांतरण से संबंधित पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें