फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी आधार बनाकर धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मऊ के रसूलपूरा निवासी अबू होजैफा को बुधवार को शारदा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। अबू पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर समूह की महिलाओं का 9,26,524 रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2024 को गाजीपुर के करंडा निवासी वादी पवन कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में उप-क्षेत्रीय प्रबंधक (डीआरएम) आजमगढ़ परिक्षेत्र के पद पर कार्यरत है। इस संस्था की शाखाएं देश भर में हैं। संस्था कमजोर आय वर्ग की महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें लघु रोजगार के लिए ऋण प्रदान देती है। इस संस्था की सिटी शाखा का कार्यालय पल्हनी ब्लाॅक नियर रेलवे स्टेशन के कोमल नगर काॅलोनी के एक भवन के भूतल में है। इस शाखा में कार्यरत कर्मचारियों ने लाभार्थियों का घर और उनकी पहचान कर उन्हें लोन दे दिया है। कंपनी के ऑडिट रिपोर्ट में पाया गया कि आजमगढ़ सिटी शाखा के कर्मचारियों ने ग्राहकों को दिए गए लोन की किस्त 11,36,994 रुपये की वसूली की। वसूले गए किस्त के रुपये को कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने ग्राहकों से किस्तों नकद व अपने पर्सनल यूपीआई एकाउंट में ली है। इन कर्मचारियों ने ग्राहकों के लोन एवं सीएमआर कार्ड पर हस्ताक्षर कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि यह राशि कंपनी के खाते में जमा की जाएगी। मामले में आरोपी अबू हुजैफा ने 12 ग्राहकों का फर्जी आधार कार्ड बनाकर उन पैसों को अपने परिचितों के एकाउंट में ट्रांसफर कराकर 92,6524 रुपये हड़प लिए। उक्त शाखा में फील्ड आफिसर के पद पर कार्यरत अमरेश कुमार राय निवासी नरही बलिया ने 146770 रुपये का गबन किया है। वहीं उप शाखा प्रबंधक जयचंद यादव निवासी ग्राम आनापुर, पोस्टगोपीगंज, एसआरएन भदोही ने 51005 रुपये का गबन किया है। श्रवण गिरी निवासी बलिया ने 12695 रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें