राजमणि यादव ने बताया कि आने वाले सत्र से आईएएस, पीसीएस, आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी निशुल्क कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बड़े सपनों को साकार करने का अवसर मिल सके। राजमणि यादव लखनऊ स्थित रॉयल्योसन ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह पिंकू, संतोष सिंह बबलू, भाजपा जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल, प्रमोद राजभर, संजय गिरी, रामहित यादव, विजय सिंह, बलराम तिवारी, लालचंद यादव व प्रधान संग्राम निषाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।