फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन कुछ जगहों को छोड़कर हर जगह दिखा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के दूसरे दिन काउंटरों पर कम भीड़ देखने को मिली। दोपहर बाद ज्यादातर काउंटरों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। इक्का दुक्का प्रत्याशी ही नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन के लिए भीड़ कम होने पर पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। पुलिस कर्मी भी भीड़ कम होने के कारण आराम के मूड में नजर आए।
विज्ञापन

विकास खंड मुख्यालय हो या जिला मुख्यालय बुधवार की भीड़ को देखते हुए बहुत से प्रत्याशी गुरुवार की सुबह आठ बजे से पहले ही लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। जैसे ही नामांकन शुरू हुआ उन्होंने नामांकन किया और घर को रवाना हो गए। सुबह से ही लोगों के नामांकन के लिए पहुंचने के कारण दोपहर होते होते ज्यादातर काउंटरों पर सन्नाटा पसर गया। काउंटर पर बैठे कर्मी भी राहत महसूस कर रहे थे। हालांकि इक्का दुक्का लोग पूरे दिन नामांकन के लिए पहुंचते रहे।
शाम को पांच बजे जब नामांकन का कार्य संपन्न हुआ तो किसी भी काउंटर पर नामांकन करने वालों की भीड़ नहीं थी। वहीं नामांकन की भीड़ कम रहने के कारण पुलिस कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। वह भी छाए में बैठकर आराम फरमाते नजर आए। जबकि बुधवार को उन्हें नामांकन के लिए उमड़ी भीड़ को कंट्रोल करने में पसीने छूट गए थे। नामांकन के दूसरे दिन महिलाओं की संख्या काफी कम दिखी। सबसे ज्यादा भीड़ सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ और सदर तहसील के जहानागंज ब्लाक परिसर में देखने को मिली।
विज्ञापन

भीड़ न होने से दुकानदार हुए निराश
आजमगढ़। नामांकन को लेकर पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट और विकास खंड मुख्यालयों के आसपास ठेला पर दुकान लगाने वालों की संख्या बढ़ गई थी। लेकिन गुरुवार को नामांकन के दौरान कम भीड़ होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। जबकि बुधवार को नामांकन के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए उन्होंने अच्छी आमदनी होने की आस लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें