फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल के साथ आधार कार्ड भी बनाएगा परिवहन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आधार कार्ड, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व खतौनी बनवाने की सुविधा मिल सकेगी। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ लोग कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए ले सकेंगे। अपर परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी करते हुए जगह उपलब्ध कराने का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

सरकार ने आधार कार्ड बनाने का काम प्राइवेट एजेंसी से हटाकर सरकारी विभाग, सरकारी कंपनी को सौंपा है। इसी के तहत अब कॉमन सर्विस सेंटर (जनसेवा केंद्र) भी सरकारी विभाग में खोले जा रहे हैं। इसके लिए परिवहन विभाग को चुना गया है। यहां जिले भर के लोग अधिकांश संख्या में वाहनों का पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचते हैं, इसलिए इसे अहम माना गया है। जन सुविधा केंद्र खुलने से आवेदकों को भी दलालों से राहत मिलेगी।
दलालों द्वारा वसूले जा रहे मनमानी फीस से राहत मिलेगी। ड्राईविंग लाइसेंस के साथ आधार कार्ड, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व खतौनी समेत अन्य कार्यों के लिए उचित दर पर उनका कार्य हो जाएगा। परिवहन विभाग में खुलने वाले जनसुविधा केंद्र में लोग ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ ही शुल्क भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

अपर परिवहन आयुक्त आइटी के पत्र में कहा गया है कि मंडल मुख्यालय के परिवहन विभाग में दो तथा जिला स्तर पर एक जनसुविधा केंद्र खोला जाएगा। जिसके लिए आठ वर्ग मीटर का एक कमरा, आवेदकों के बैठने और खड़े होने की व्यवस्था परिवहन विभाग को करानी है।
आजमगढ़ के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. आरएन चौधरी ने बताया कि शासन से जन सुविधा केंद्र खोले जाने के लिए जगह का ब्योरा मांगा गया है। हालांकि हमारे यहां कमरा उपलब्ध नहीं है। कमरा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जन सुविधा केंद्र खुलने से आवेदनकर्ता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें