फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ उतरे सड़क पर

Wed, 06 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में एयरफोर्स के बेस कैंप पर आतंकी हमले से नाराज डीएवी के विद्यार्थियों ने बुधवार को कॉलेज के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंका। पूर्व विज्ञान संकाय अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव की अगुवाई में पुतला फूंकने के दौरान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही हमले की निंदा की गई।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दल आपसी लड़ाई में ऐसे उलझे हैं कि उन्हें देश के खिलाफ हो रही साजिश के बारे में पुख्ता जानकारी तक नहीं मिलती है। कहा कि आतंकवाद देश में नासूर की तरह फैलता जा रहा है। आतंकवाद का कोई जाति धर्म नहीं होता। आतंकी गुट लोगों में दहशत फैलाने के ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार से शहीद जवानों को उचित मुआवजा दिलाने और आतंकवादियों का सिर कुचलने की मांग उठाई। इस दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर ज्ञानेंद्र यादव, मुनमुन सिंह, आशीष शर्मा, राहुल शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें