स्थानीय तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक दिव्यांग युवती सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में उसने एक युवक पर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। अब तीन माह का गर्भ गिराने व जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गोरिया गांव निवासी संदीप राजभर के भाई की ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के उस गांव में है जहां की युवती रहने वाली है। भाई के ससुराल संदीप का अक्सर आना जाना होता था। इसी दौरान उसने दिव्यांग युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांस देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। कई साल से संदीप उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। जब वह गर्भवती हो गई तो संदीप ने शादी से इंकार कर दिया और अब तीन माह का गर्भ गिराने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता अपने दो भाईयों व बड़ी बहन के साथ जीयनपुर कोतवाली पर पहुंच कर तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच की कवायद में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में आरोप पुष्ट होते ही मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती का मेडिकल मुआयना आदि कराया जाएगा।