फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोर्ट के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जैश पब्लिक स्कूल के मैनेजर मिर्जा असद बेग की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। असद बेग का आरोप है कि उनकी पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अगस्त 2023 में अपने सहयोगी के लिए छह लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन पैसे लौटाने के बजाय दोनों ने धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 फरवरी 2025 को हाफिजपुर बाईपास पर रिसेप्शनिस्ट और उसका सहयोगी व्यक्तियों ने उन पर हमला किया, 12 हजार रुपये नकद और एक राडो घड़ी छीन ली। कोर्ट के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली में रिसेप्शनिस्ट और सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल जीयनपुर परमात्मा ने बताया कि मामला सुनने में आया है। इसे देखने के बाद ही कुछ बता सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें