फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की तर्ज पर ही जिले में भी चिन्हित हुए टॉप 15 अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है। जिले की स्थिति भी कुछ बेहतर नहीं है। हत्या, लूट, छिनैती जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पार रहा है। पुलिस अपराधियों पर राजनैतिक संरक्षण के चलते हाथ नहीं डाल पा रही है, लेकिन अब महकमा प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद जिले के टॉप 15 अपराधियों की सूची बना चुकी है। इसके साथ ही इन पर कार्रवाई की रणनीति भी तैयार है, एक-दो दिनों में इस गोपनीय रणनीति के अनुरूप इन बदमाशों पर शिकंजा कसना भी शुरू हो जाएगा। इन टॉप 15 अपराधियों में फिलहाल दो सलाखों के पीछे है लेकिन अपने कारिंदों की मदद से अपराध की दुनिया में इनकी सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने प्रदेश के टॉप 10 अपराधियों की सूची जारी किया है। जिसमें शामिल मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर जिले में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। वहीं जिले में भी प्रदेश सरकार की तर्ज पर टॉप 15 अपराधी चिह्नित किए गए है। जिन पर कार्रवाई की रणनीति तय करने के साथ ही संबंधित थानों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है। महकमे का लक्ष्य फिलहाल इन टॉप 15 अपराधियों के अपराध की दुनिया को नष्ट करना है। जिसके तहत इन अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही इनके कारिंदों पर भी कार्रवाई की रणनीति बनी है ताकि जो गिरोह समाप्त हो वह पूरी तरह से खत्म हो जाए। टॉप 15 में शामिल दो अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह व अखंड प्रताप सिंह फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है लेकिन उनके अपराध की दुनिया कारिंदों के माध्यम से बदस्तूर संचालित हो रही है। जिस पर लगाम लगाने के लिए एसपी त्रिवेणी सिंह ने विशेष प्लान तैयार किया है, जिसके तहत मुख्य अपराधी के साथ ही उनके कारिंदों को भी चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई करेंगी।
टॉप 15 में ये अपराधी है शामिल
1.कालेश्वर फौजी उर्फ कल्लू , मेंहनगर
2.जामवंत यादव, तरवां
3.उमैर, सरायमीर
4.शाहजमा उर्फ नैय्यर, बरदह
5.मिथिलेश उर्फ मिलन मौर्या, सरायमीर
6.सुशील पांडेय उर्फ गोलू , मुबारकपुर
7.सुरेंद उर्फ करिया नट, निजामाबाद
8.अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस सिंह, बरदह
9.दुर्गेश उर्फ कृष्ण गोपाल, अतरौलिया
10.मुन्ना यादव उर्फ श्रीप्रकाश, मेंहनगर
11.ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह, जीयनपुर
12.अखंड प्रताप सिंह, तरवा
13.राजन यादव, बरदह
14.मनीष पाठक, बरदह
15.राजन पासी, कोतवाली
बरदह थाने के है सर्वाधिक 4 अपराधी
आजमगढ़। एसपी त्रिवेणी सिंह के दिशा निर्देशन में चिह्नित हुई टॉप 15 अपराधियों की सूची में सर्वाधिक चार अपराधी बरदह थाना क्षेत्र के है। इसके अलावा तरवां, मेंहनगर व सरायमीर थाना क्षेत्र के दो-दो अपराधी शामिल है। जीयनपुर, अतरौलिया, निजामाबाद, मुबारकपुर व शहर कोतवाली क्षेत्र में एक-एक टॉप 15 अपराधी चिह्नित है। सभी थानाध्यक्षों को इन शातिर अपराधियों की लगाम कसने का निर्देश है। सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं पूरे साम्राज्य का खात्मा महकमा इस बार करेगा।
विज्ञापन

जिले में टॉप 15 कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की गई है। जिन पर नकेल कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। कुंटू सिंह व अखंड प्रताप सिंह जेल की सलाखों के पीछे है लेकिन शेष 13 अभी खुले में घूम रहे है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इनमें कई अपराधी तो जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के पड़ोसी जनपदों में भी अपने जरायम की दुनिया का संचालन कर रहे है। सभी पुलिस की रडार पर है और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी के साथ ही इनके कारिंदों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिवेणी सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें