फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: प्रेमिका की जिद पर पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर कराई शादी,कोतवाली में दोनों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

Wed, 22 Feb 2023 08:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बूचीपुर गांव निवासी मीला गौतम का क्षेत्र के मद्दूपुर गांव में ननिहाल है। वह काफी दिनों से ननिहाल में रहती है। इसी गांव के रहने वाले नीरज राव के साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
प्रेमिका की जिद पर पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में प्रेम-प्रसंग में प्रेमी से शादी के लिए एक युवती मंगलवार को फूलपुर कोतवाली पहुंच गई। जहां पुलिस के सामने वह प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ गई। उसकी इस जिद पर पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को कोतवाली बुलाया और दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर कोतवाली परिसर में ही दोनों की शादी करवा दी।

विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बूचीपुर गांव निवासी मीला गौतम का क्षेत्र के मद्दूपुर गांव में ननिहाल है। वह काफी दिनों से ननिहाल में रहती है। इसी गांव के रहने वाले नीरज राव के साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान प्रेमिका का प्रेमी के घर आना जाना भी होने लगा। दो दिन पूर्व मीला ने नीरज राव से शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया और मीला को मारा पीटा भी।
इसके बाद मीला ने फूलपुर कोतवाली में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस हरकत में आ गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने नीरज को पकड़कर थाने ले आई। तब तक दोनों के परिजन और ग्रामीण भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस के कहने और प्रेमिका की जिद को देखते हुए दोनों के परिजन इस शादी के लिए सहमत हो गए। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े ने तहसील परिसर के मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाई। दोनों के परिजनों ने वर वधु को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद युवक अपनी नवविवाहिता को अपने घर ले गया। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं। अपनी इच्छा से शादी करना चाहते थे। परिजनों की सहमति के बाद युवती शादी कर प्रेमी के साथ चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें