लाटघाट/सगड़ी। सगड़ी के विभिन्न गांवों में सरदार सेना ने शुक्रवार को सरदार पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर बारडोली बाइक यात्रा निकाल किसानों को जागरूक किया। इस दौरान किसानों से सरदार पटेल की जयंती मनाने की अपील की गई।
लाटघाट बाजार में सरदार पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर सरदार सेना की ओर से किसान बारडोली यात्रा शुरू की गई। ये लाटघाट से नवलपुर, जीयनपुर, बागखालिस होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। वहां से मिर्जापुर ग्रामसभा होते हुए कृष्णा पटेल महाविद्यालय बैदौली पर बाइक यात्रा समाप्त हुई। सरदार पटेल जयंती के पूर्व किसानों में जागरूक करना ही इसका मुख्य उद्देश्य था। इस मौके पर परमानंद पटेल, विजय सिंह पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पटेल, हरिनारायण यादव, संदीप कुमार, श्रीनिवास, नारद सिंह पटेल, राम सिंह पटेल आदि थे। वहीं, सरदार सेना का ये जुलूस नरईपुर, रजादेपुर, जीयनपुर, पकवा इनार, रामगढ़, मनिकाडीह आदि स्थानों पर भी पहुंचा। कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुवार में शनिवार को सुबह सरदार वल्लगभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी।