फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें बनाया जाए ग्राम पंचायत प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम आनंद कुमार शुक्ला को सौंपा। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर ग्राम पंचायत शासक बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बीते वर्षों में जब भी ऐसी स्थितियां उत्पन्न हुई है कि पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाए है, ऐसी स्थिति में प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि आगामी 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो तो प्रधानों को ही ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे संज्ञान में यह आया है कि मनरेगा में कच्चा कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों को पक्के कार्य कराने की अनुमति जिला प्रशासन नहीं देता यह गलत है। पंचायतों को अनुपातिक रुप से पक्का कार्य कराए जाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने ऐसी ग्राम पंचायतें जो 14वें वित्त से विकास कार्य करा चुकी है, उन्हें कराए गए कार्यों का भुगतान कराए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष रामकुंवर यादव, मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, देवनाथ यादव, लालचंद यादव, ब्लाक अध्यक्षों मेें बालचंद यादव, देवेंद्र सिंह, रविंद्र यादव, बाल गोविंद, विवेकानंद, ज्ञानचंद्र, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें