फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन जमीन पर, व्यवस्थाएं हवा हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण की आशंकाओं के बीच प्रशासन ने भले ही एलर्ट घोषित कर दिया हो लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर नहीं दिख रहा है। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी समितियों का पता नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना की की पहली और दूसरी लहर में 228 लोगों की जान गई। 17 हजार 678 संक्रमित हुए थे। ऑक्सीजन की कमी और इलाज के लिए लोग परेशान रहे। अब कोरोना की तीसरी लहर को दोनों लहरों से घातक और प्रभारी बताया जा रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन ही खराब है। कोविड-19 हेल्प डेस्क बनी है लेकिन कोई कर्मचारी बैठता नहीं है। यहां सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था नहीं है। रोडवेज पर कोरोना संक्रमण काल के दौरान लगाई गई सैनिटाइजेशन मशीन भी खराब है। कोरोना हेल्प डेस्क भी निष्क्रिय है। हालांकि एआरएम वीके सिंह का दावा है कि रोडवेज पर कोविड-19 हेल्पडेस्क सक्रिय हो गया है। जांच कराई जा रही है। आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिवों की निगरानी समितियां बनाई गई थीं, जो बाहर से आने वालों पर नजर रखती थीं लेकिन इस बार उनका अतापता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें