फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामना और अटल को किया गया याद

विज्ञापन
शहर के जलंधरी मुहल्ले में प.मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि देते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में भर में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहार बाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई। महापुरुषों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज कल्याण के सिधारी में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर तिवारी, महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मालवीयजी देश की प्रगति समर्पण भाव से आजीवन लगे रहे। संरक्षक तारकेश्वर मिश्र, विश्व देव उपाध्याय, सतीश मिश्र, माधुरी दुबे, आनंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर परिसर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने संजय कुमार पांडेय व अनिल कुमार पांडेय को सम्मानित किया। रामप्रकाश तिवारी, अशोक कुमार तिवारी मौजूद रहे। इंद्रपाल मिश्र के जालंधरी स्थित आवास पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने जयंती मनाई। भाजपा ने सभी बूथों पर सुशासन दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम सिंह पटेल,अजय सिंह, सचिदानंद सिंह, राजेश सिंह महुवारी, विनय प्रकाश गुप्ता, जूही श्रीवास्तव, बबिता जसरासरिया, कुसुम लता बौद्ध , राकेश सिंह, मयंक गुप्ता, विनोद उपाध्याय, नागेंद्र पटेल, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, विशाल श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि दी। ।
ठेकमा: मार्टिनगंज में आजमगढ़ सेवा समिति के कार्यालय में भाजपा के कैलेंडर विमोचन किया गया। समिति के सचिव भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे दीदारगंज विधानसभा में 51000 कैलेंडर बांटे जाएंगे। पूर्व प्रधान सुरहान पवन कुमार सिंह, अतुल सिंह, इंद्रपति, सुरेंद्र यादव, विजय बहादुर यादव, संजय, सनी यादव, आकाश सिंह, शशि भूषण सिंह, गौरव मिश्रा, ओमकार, उमेश सिंह मौजूद रहे। मेजवां: फूलपुर खुरासन रोड स्टेशन के पास भाजपा कार्यालय और मेजवां एजुकेशनल सोसाइटी सहित डेल्ही वेरी सेंटर में जयंती मनाई गई। अमिलो: मुबारकपुर के रोडवेज चौराहा पर भाजपा नेता दिवाकर सिंह, नगर अध्यक्ष सुदामा गोंड़, ध्रुव प्रसाद चौरसिया, विवेक शर्मा, राजू गोंड़, प्रेमचंद आजमी, भोला शास्त्री, कमर आजमी ने श्रद्धांजलि दी। माहुल नगर पंचायत में अटल रैन बसेरा का उद्घाटन भाजपा लालगंज के उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने किया। गुमकोठी निवासी एवं माहुल नगर के डा. अरविंद पांडेय ने होम्योपैथिक दवा बांटी।
विज्ञापन

अतरौलिया में निकाली अटल युवा संकल्प यात्रा
अतरौलिया। राम पूजन सिंह चौक स्थित भाजपा कार्यालय से भारतीय जनता युवा मोर्चा लालगंज के जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर अटल युवा संकल्प यात्रा को रवाना किया गया। यह यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमी। नगर पंचायत अतरौलिया से नंदना बाजार बूढनपुर अहिरौला से वापस होकर कोयलसा बाजार में स्थित शहीद स्मारक पर इस यात्रा का समापन हुआ। इस अवसरपर हरीश तिवारी, चंद्रपाल सिंह, अमित शुक्ला, राजेश सिंह, नीतीश सिंह, सुखेंद्र सिंह, अनुज उपाध्याय ,हरीश उपाध्याय, दीपक मोदनवाल, विवेक सोनकर अर्पित मौर्या सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के आवास पर मनाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, चंद्रजीत तिवारी ,धीरज मिश्रा ,संतराम निषाद, रिंकू मोदनवाल समेत लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें