बाथरूम में कैमरा होने के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा, अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला सिपाहियों के आरोप गंभीर हैं, इसलिए जांच जरूरी है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के भारत से बातचीत के प्रस्ताव पर मंत्री राजभर ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ आज पूरी दुनिया एकजुट है लेकिन पाकिस्तान अब भी आतंकियों को संरक्षण देता है। पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दी थी, जिसके तहत नौ आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। पाकिस्तान अब डर गया है। भारत कभी बातचीत से पीछे नहीं हटता, परंतु आतंक के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। भारत बुद्ध के विचारों पर चलता है।