फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सत्र में पुरानी पेंशन का मुद्दा : धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली के लिए ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के पदाधिकारियों ने रविवार को सांसद धर्मेंद्र यादव को जहानागंज स्थित जूनियर हाई स्कूल धरवारा में ज्ञापन सौंपा। सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हमारी पार्टी पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में है और इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षक, कर्मचारियों, अधिकारियों और देश के पैरामिलिट्री जवानों की इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। वहीं संसद सत्र में इस मुद्दे को पुरजोर तरीकों से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

अटेवा आजमगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अटेवा पूरे देश में मजबूती से लड़ रहा है। हमारे संघर्षों का परिणाम रहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, सिक्किम आदि कई आदि राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। जिला महामंत्री रामजी वर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को पूरे देश के शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर एनपीएस तथा यूपीएस का विरोध जताएंगे तथा उसी दिन अटेवा तथा उससे जुड़े शिक्षक-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगे।
ज्ञापन देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मनोज मौर्य, ओंकार सिंह, घनश्याम यादव, बैजनाथ कन्नौजिया, राकेश यादव, दीपक, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें