फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी नियुक्ति मामले में शिक्षा निदेशक ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य और अध्यापक के विरुद्ध हुई शिकायत के मामले में सूचना और अभिलेख मांगे हैं। ताकि मामले की जांच पूरी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

दरअसल, जनता संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूरपुर सरायहाजी मुबारकपुर के प्रधानाचार्य परमानंद पाडेय और अध्यापक राकेश कुमार पांडेय के विरुद्ध शिकायत की गई थी। लेकिन अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस पर शिक्षा निदेशक ने बिंदुवार सूचना और अब तक क्या कार्रवाई हुई इसके अभिलेख मांगे हैं।
प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक पर फर्जी चयन होने का आरोप है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक के पद पर कूटरचित कर नौकरी पाई। प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक राकेश कुमार पांडेय के वेतन भुगतान के संबंध में जारी किया गया था। डीआईओएस ने कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे। हालांकि, अभी तक वांछित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें