फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन भीख नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है: बृजेश राय

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर धरना देते उप्र माध्यमिक ​शिक्षक संघ के ​शिक्षक।
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली आवश्यक है। पुरानी पेंशन भीख नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनपीएस से जीपीएफ में शामिल हुए शिक्षकों की कटौती की धनराशि पिछले दो महीनों से उनके जीपीएफ खातों में जमा नहीं हो रही है, जो कार्यालय की उदासीनता को दर्शाता है। जनपद में शिक्षकों के चयन, प्रोन्नत वेतनमान से जुड़े मामलों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है, वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित देयों का भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा है।
धरने का संचालन कर रहे जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों के पेंशन संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने मांग की कि वेतन के साथ-साथ एनपीएस की कटौती का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि धनराशि सही रूप में शिक्षकों के खातों में प्रदर्शित हो सके। आरोप लगाया कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की सेवा संबंधी त्रुटियों का सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

धरने के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया गया। धरने में पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, वरिष्ठ नेता दिवाकर तिवारी, आय-व्यय निरीक्षक मुन्नू यादव, अवधेश त्रिपाठी, प्रभाकर राय, कमलेश राय, सर्वेश्वर पांडेय, परशुराम यादव, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें