फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सरायमीर रोड पर बड़ौदा बैंक के सामने बृहस्पतिवार की शाम पैदल घर जा रहे वृद्ध को पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक रौंदते हुए भाग निकला। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिवार में मातम छाया हुआ है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मोहल्ला के उसरा गांव निवासी रामसूरत (70) स्व. लौटू बृहस्पतिवार की शाम फरिहा बाजार गए थे। उधर से वह करीब पांच बजे घर जा रहे थे। वह जैसे ही सरायमीर जाने वाले मार्ग पर बड़ौदा बैंक के पास पहुंचे तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वृद्ध चार पुत्र व चार पुत्री का पिता था।