फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कृषि मेले में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कोयलसा ब्लॉक में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की ओर से कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को विभाग की योजनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और वरिष्ठ वैज्ञानिक लालचंद वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, इसका आप लाभ उठाएं। विशिष्ट अतिथि वेदव्यास सिंह ने किसानों को धान में खैरा रोग से बचाव की जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे मंडलेश राव सहायक विकास अधिकारी ने कहा कि मेले में किसानों के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर छिड़काव की मशीन आदि मिल रहा है। वहीं किसानों ने कहा कि किसान मेले की पहले से सूचना नहीं दी जाती है। इस मौके पर रमाकांत यादव, चंद्रशेखर, राजमान यादव, बजरंगी लाल, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, अभिषेक मौर्य, डॉ. एमपी गौतम, वासुदेव यादव, जयप्रकाश राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें