फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में डूब रहे दो युवकों को वृद्ध ने बचाया, एक की डूब कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना के बड़गहन गांव स्थित पोखरी पर नहाने गए तीन युवक अचानक डूबने लगे। मौके पर मौजूद वृद्ध ने दो युवकों को तो डूबने से बचा लिया लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने डूबे युवक का शव पोखरे से निकाल कर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बचाए गए दोनों युवकों को जौनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बड़गहन गांव निवासी सलमान (18), शमीम (19) व निखिल मौर्या (18) गांव के सिवान में स्थित पोखरे पर मंगलवार को नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों अचानक से डूबने लगे तो मवेशी चरा रहे बुजुर्ग सलमान ने उन्हें देखा। वह भाग कर पोखरी के पास पहुंचा और लाठी के सहारे शमीम व निखिल को तो उसने बचा लिया लेकिन सलमान पोखरी में डूब गया। सलमान के शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। डूबने से बचाये गए दोनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए परिजन लेकर जौनपुर चले गए तो वहीं डूबे युवक की तलाश पोखरी में शुरू हो गई। कुछ ही देर में सलमान को भी पोखरे से निकाल लिया गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें