फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिपुरारपुर खालसा गांव स्थित आम के बाग में शुक्रवार को दिन में तीन बजे एक वृद्ध का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ चरवाहों ने देखा। सूचना मिलते ही महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज के त्रिपुरारपुर खालसा गांव के कुछ चरवाहे शुक्रवार को तीन बजे के लगभग आम के बाग के पास पहुंचे तो वहां एक पेड़ से रस्सी के सहारे वृद्ध को लटकता देखा। चरवाहों के शोर मचाने पर कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद शव के शिनाख्त का प्रयास शुरू किया गया। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजीदपुर गांव निवासी अमरजीत राम (64) पुत्र मंगरू के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दिया और शव लेकर थाने चले गए। डेढ़ घंटे बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार को अमरजीत राम सदातपुर गांव स्थित अपने मौसी के घर गए थे और शुक्रवार की सुबह 11 बजे वापस घर जाने के लिए निकले थे। मृतक तीन पुत्र व पांच पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें