फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ ः पोखरी पर गए वृद्ध की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर निवासी एक वृद्ध की मंगलवार की सुबह शौच के लिए बाजार के पश्चिम स्थित प्रभा पोखरी पर गया हुआ था। पोखरी पर फिसल कर गिर जाने वो पोखरी में डूब गया। काफी देर पर जब शव पोखरी में उतराया मिला तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

वार्ड आठ निवासी 75 वर्षीय श्याम लाल गुप्तामंगलवार की सुबह भी शौच के लिए प्रभा पोखरी पर गए थे। काफी देर तक वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा था। लगभग डेढ़ घंटे बाद श्यामलाल का शव पोखरी में उतराया हुआ मिला। तब जाकर लोगों को घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और श्यामलाल को बाहर निकाला कर एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पीएम न कराने का अनुरोध किया। जिस पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों से परामर्श किया और फिर पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक श्यामलाल व्यवसायी था और तीन पुत्रों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें