फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटे के साथ दवा लेकर लाैट रही वृद्धा की दुर्घटना में माैत, बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर के राजूपट्टी गांव के पास बेटे के साथ दवा लेकर साइकिल से आ रही वृद्ध महिला और बेटा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए जहां उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर के राजूपट्टी गांव निवासी रमावती देवी (61) शनिवार शाम तीन बजे बेटे विशाल के साथ साइकिल से दवा लेने के लिए मंगरुगंज (अंजानशहीद) गई थीं। वहां से दवा लेकर वह घर वापस आ रहीं थी। जैसे ही वह राजूपट्टी गांव के पास पहुंची तभी पीछे से कार ने धक्का टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराएं जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे विशाल की तहरीर पर पुलिस ने चार पहिया वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें