फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
जीयनपुर स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एडीएम वित्त गुरु प्रसाद। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। वित्तीय वर्ष में गेहूं खरीद की शुरुआत एक अप्रैल से हो गई। पहले दिन किसी केंद्र पर गेहूं की आवक तो नहीं हुई, लेकिन केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए टीमों ने निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई गई। इसे दूर करने के लिए निर्देश दिए गए। विभाग ने खरीद के लिए सभी तैयारियां करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए इस बार 77 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 45 और एफसीआई के दो केंद्र शामिल है। केंद्र पर अपना गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अभी तक जनपद में लगभग 6700 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इस बार खरीद के लिए 1975 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है। 15 जून तक किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। 100 क्विंटल से कम गेहूं बेचने वाले किसान सत्यापन से मुक्त होंगे। गत वर्ष शासन की ओर से 64500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोरोना काल में 50 फीसदी 32170 क्विंटल गेहूं की खरीद ही हो पाई थी। इस बार खरीद के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है। केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को पहले दिन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला ने बिलरियागंज गेहूं क्रय केंद्र, एडीएम वित्त एव राजस्व गुरु प्रसाद गुप्ता ने अजमतगढ़ ब्लाक के क्रय केंद्र नरहन खास, सिकंदरपुर और जीयनपुर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने मुबारकपुर, हरैया और बाल नरायन मंझरिया का निरीक्षण किया। टोकन रजिस्टर, झरना, फैन, नमी मापक यंत्र, सैनिटाइजर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा का निरीक्षण किया गया। जीयनपुर केंद्र पर इलेक्ट्रानिक कांटा में अंतर पाए जाने पर फटकार लगाई। प्रभारी संतोष यादव से जानकारी ली। बताया कि 130 किसानों का ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है। टोकन रजिस्टर अभी बना नहीं था जिसे तुरंत बनाने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी गुरु प्रसाद ने बताया कि तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। किसानों की ओर से गेहूं केंद्र तक लाने का इंतजार किया जा रहा है। कटाई शुरू हो गई है। एक सप्ताह में आवक शुरू हो जाएगी। खरीद के लिए धन की कमी नहीं है। विपणन प्रभारी संतोष यादव, उप प्रभारी नागेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें