फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों का स्थलीय निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिया निर्देश

Wed, 18 Jun 2025 08:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम और एसएसपी और जनप्रतिनिधियों ने स्थलीय निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिया। बता दें कि इस दौरान हेलीपैड, मंच, फोटो गैलरी, सैंड आर्ट समेत समस्त तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन
अधिकारी बैठक लेते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम रविन्द्र कुमार ने एसएसपी हेमराज मीना एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम चकिया, ब्लॉक पवई तहसील फूलपुर में मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


डीएम ने हेलीपैड, मंच, फोटो गैलरी, सैंड आर्ट आदि का निरीक्षण कर संबंधित नोडल अधिकारियों को समय से सारी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। ड्यूटी में लगे समस्त नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय से 3 घंटा पूर्व उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें।

डीएम अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों व मोड़ पर जगह-जगह साइनेज लगाएं। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल का चयन करते हुए इमरजेंसी पार्किंग की भी वैकल्पिक व्यवस्था करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में महिला व पुरुष मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करें। डीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले वाहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नामित नोडल अधिकारी, यूपीडा के अधिकारियों से पूर्व में ही वार्ता कर लें।

पंडाल का निरिक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समय से स्टेज तैयार कर लें तथा कलाकारों से भी समन्वय स्थापित कर समय से कार्यक्रम संपन्न कराना सुनिश्चित करें। इससे पूर्व डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समस्त एसडीएम, सीओ, समस्त थाना अध्यक्ष की बैठक कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसएसपी ने गूगल मैप के माध्यम से सभी अधिकारियों को उनके ड्यूटी स्थल, वाहनों के आने जाने, पार्किंग स्थल, जनसभा स्थल, हेलीपैड स्थल पर तैनात रहकर अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, राजेश सिंह महुआरी, हरिबंश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें