फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिलाओं और बच्चों की पिटाई के बाद बर्रा गांव पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरदह। थाना क्षेत्र के दीदारगंज विधानसभा के बर्रा गांव में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा महिलाओं और बचचों की परात में पिटाई के बाद सपा का 11 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों से मिलने पहुंचा।
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।
ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रात में घरों में घुसकर महिलाओं-बच्चों को पीटा गया।
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि घटना के बाद दूसरे दिन आधी रात को पुलिस ने गांव में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को मारा-पीटा। कई लोगों को अर्धनग्न करके लाठियों से पीटा गया। पुलिस द्वारा घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की गई। दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि यह पुलिसिया कार्रवाई अब तक का सबसे बड़ा तांडव है।
विज्ञापन

दोषी चार-पांच लोग थे, लेकिन पुलिस ने 50-60 निर्दोषों को जेल भेज दिया। यह अन्याय है। सपा सांसद रामशंकर राजभर ने ग्रामीणों से कहा कि वे आपस में शांति और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने पुलिस की मनमानी और हिंसात्मक कार्रवाई के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उठाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के राजभर समाज से जुड़े नेताओं पर भी निशाना साधा। कहा कि जिस समाज के नाम पर राजनीति करते हैं, उसी समाज के साथ हुए अत्याचार पर एक भी नेता गांव नहीं पहुंचा।
यह दिखाता है कि उन्हें कुर्सी प्यारी है, समाज नहीं। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। पार्टी न केवल गिरफ्तार लोगों की जमानत कराएगी, बल्कि घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा रात में घरों में घुसना, महिलाओं को मारना संविधान और मानवाधिकार दोनों का उल्लंघन है।
प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद रामशंकर राजभर, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक आदिल शेख, दरोगा प्रसाद सरोज, स्वाभिमान पार्टी के महेंद्र राजभर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें