फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की नींव मजबूत करने की कमान संभालेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की नींव मजबूत करने की कमान अब अफसर संभालेंगे। डीएम अमृत त्रिपाठी ने एक नई पहल करते हुए उन्होंने खुद एक बच्चे को गोद लिया। बच्चों की सुविधा को देखते हुए उनका प्रवेश गंगा राय कंपोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र में कराय गया। वहीं एडी बेसिक और बीएसए ने भी एक-एक बच्चे को गोद लिया। ताकि उनके भविष्य को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन

शहर के गुलामी का पूरा (टेढ़िया मस्जिद के पास) निवासी चार बच्चे ठेला चला रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग को बच्चों की तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी। विभाग ने टीम गठित कर उन बच्चों को खोज निकाला। उक्त बच्चों को लेकर वह डीएम कार्यालय पहुंचे। उक्त बच्चों में संजर और उसका भाई बिट्टू, गोलू एवं एक तीन साल की बच्ची जो संजर की बहन शामिल है। इस दौरान डीएम अमृत त्रिपाठी ने बिट्टू, बीएसए ने गोलू और एडी बेसिक ने संजर को गोद लिया। उन्हें परिषदीय यूनिफार्म प्रदान करते हुए उनके शैक्षिक उत्थान की बात कही गई। चिल्ड्रेन कालेज के प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी द्वारा तीनों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ इनकी माता शाहीन एवं शमा परवीन को उनकी योग्यातानुसार अपने विद्यालय में समायोजित करने का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें