फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारी, सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जमगढ़। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को सभी थानों पर आयोजित किया गया। इस दौरान डीआईजी, डीएम व एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण विभिन्न थानों पर पहुंचे और जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही त्वरित व न्यायोचित समाधान का मातहतों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईजी अखिलेश कुमार शहर कोतवाली, थाना सिधारी, थाना रानी की सराय व थाना गंभीरपुर पर जनता की समस्याओं को सुने। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। वहीं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने थाना सिधारी, थाना मुबारकपुर व थाना जहानागंज पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने मतहतो को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समय से मौका मुआयना कर न्योचित निस्तारण शुरू कराया जाए। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाने पर पहुंचे डीआईजी अखिलेश कुमार ने जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही लेखपालों को बुलवा कर थाने की पैमाइश भी कराया। पैमाइश में थाना परिसर 1.734 हेक्टेयर में बना पाया गया। गंभीरपुर थाने पर कुल आठ शिकायत आयी जो राजस्व से संबंधित थी। एक भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें