फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डीएम की अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा उनके सदस्यों एवं समस्त क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों और जिला पंचायतों के सदस्यों का सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 19 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

उक्त के अतिरिक्त वर्तमान में कोविड-19 महामारी का प्रसार भी तेजी से बढ़ रहा है। पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत आवश्यक है कि निर्वाचन संपन्न होने तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय से बाहर न जाए। जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 संपन्न होने तक आप स्वयं एवं आपके अधीनस्थ कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विशेष परिस्थिति में जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर के ही मुख्यालय से बाहर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें