सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित ईदगाह में शनिवार को लोगों ने बारिश के लिए दुआ मांगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई गांवों के हजारों ने भाग लिया। बता दें कि सगड़ी तहसील क्षेत्र में बारिश न होने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल सहित अन्य फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। नहरों में पानी नहीं है, शिकायत पर अधिकारी और शासन मौन हैं। कहीं सुनवाई न होने पर अब लोग अल्लाह से दुआ मांग रहे हैं।
शनिवार को खालिसपुर गांव स्थित ईदगाह में तीन दिवसीय दुआखानी का आयोजन किया गया। जिसमें खालिसपुर गांव सहित रौजा सैफनपट्टी, जीयनपुर, सगड़ी, अंजानशहीद सहित दर्जनभर गांव के हजारों लोग शामिल हुए। मौलान सहाबुद्दीन ने तकरीर की और कारी मेराज साहब ने विशेष नमाज पढ़ाई। उपस्थित लोगों ने रो-रोकर बारिश के लिए दुआ मांगी। आयोजक महबूब आलम ने बताया यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलता रहेगा। इस मौके पर शहबाज खान, सरफराज, डॉ. मु. शाहेद्दीन, महबूब आलम, तारीक, शेरू, मोनू, गुलाम रब्बानी, नदीम अख्तर, असलम, गोलू आदि मौजूद रहे।