फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में आबकारी इंस्पेटर समेत 38 नये कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में सोमवार को आबकारी इंस्पेक्टर समेत कुल 38 नये कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 35 कोरोना संक्रमिकों को स्वस्थ घोषित किया गया है। रविवार को 15 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अभी तक कुल 4449 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3906 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 479 पहुंच गई है। रिकवरी दर 87 फीसद के आसपास है। अब तक 86 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

आबकारी कार्यालशय में सोमवार को एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें सदर आबकारी इंस्पेक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इससे पहले फूलपुर के आबकारी इंस्पेक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। वहीं, हरैया के जमुवाभराव में एक, पल्हनी के मोलनापुरमाफी में एक, खानपुर में एक, बिंद्रा बाजार में छह, बेलवा में एक, नंदवा में एक, अतरौलिया के भदेवा में एक, शाहपुर में एक, टेघना में एक, मिल्लतनगर में एक, जहानागंज में एक, शहर कोतवाली में पीआरवीकर्मी, शिवली में एक, अहरौला के विसईपुर में एक, भैरोदासपुर में एक, सिंघवारा सरदाना में एक, हुसेपुर कोयलसा में एक, कोहरौड़ा मोहम्मदपुर में एक, पीएचसी रानी की सराय में एक, रामपुर बढ़ौना में एक, लालगंज स्थित नर्सिंग होम में एक, अतजमतगढ़ में एक, अशोकनगर में एक, जगदीशपुर में एक, जिगरसंडी में एक, वीरभद्रपुर जहानागंज में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें