फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल बंद: अभिभावक महासंघ ने बुलाई अभिभावकों की बैठक, क्या है मामला?

Tue, 08 Aug 2023 08:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

नगर के प्रतिष्ठित चिल्ड्रेन कालेज की छात्रा श्रेया तिवारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने कॉलेज की प्रधानाचार्या और क्लास टीचर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
School Closed: आठ अगस्त को बंद रहेंगे CBSE, ICSE सहित सभी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेया आत्महत्या में मामले में प्रधानाचार्य और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को निजी विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं अभिभावक महासंघ अभिभावकों की बैठक बुलाकर नौ अगस्त को बच्चों को विद्यालय न भेजने की रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी विद्यालय
विज्ञापन

नगर के प्रतिष्ठित चिल्ड्रन कॉलेज की छात्रा श्रेया तिवारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने कालेज की प्रधानाचार्या और क्लास टीचर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल भेज दिया है। इस बात को लेकर निजी विद्यालयों के प्रबंधकों में रोष व्याप्त है। पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी मंगलवार को आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के निजी विद्यालय पूरी तरह से बंद रहे। अभिभावकों को सोमवार की रात को विद्यलय बंद होने की सूचना दी। वहीं इस बंदी के बीच अभिभावक महांसघ नौ अगस्त को बच्चों को विद्यालय न भेजने की अपनी अपील को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है। उसके द्वारा नगर के वेस्ली इंटर कालेज परिसर में अभिभावकों से अपील कर बुलाया गया है। जिसमें उनके द्वारा अभिभावकों से बातचीत कर इसकी सफलता को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें