अतरौलिया के परमेश्वरपुर गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूर्व प्रमु?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी विभागों के साथ ही स्कूलों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया।
मंडलायुक्त वीवी पंत ने राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर अपने सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाएं रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में विगत कई वर्षों से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने एवं अक्षुण्य बनाए रखने की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का एक उत्तम अवसर है, इसलिए राष्ट्रीय एकता की आज जो शपथ ली गयी है, उसके अनुसार सभी लोग राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करने में अपना पूरा पूरा योगदान दें। इस मौके पर अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, अपर निदेशक, अभियोजन ओम नारायण विश्वकर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी, शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित थे। डीएम के निर्देश पर सीआरओ हरी शंकर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती एवं बाल्मीकि जयंती के अवसर पर दोनों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा एडीएम प्रशासन व एडीएम वित्त एवं राजस्व की उपस्थिति में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रूप से सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के संबंध में शपथ दिलाई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, मूसेपुर में प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया एवं शपथ ग्रहण किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा पुलिस आफिस में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शपथ दिलाई गई। वहीं जनपद के समस्त थानों व पुलिस लाइन में भी उक्त जयंती का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर व सठियांव नगर में कार्यकर्ताओं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ ने कहा कि देश के पहले उपप्रधानमंत्री व पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल इस देश की आजादी के लिए अपने जीवन के सपनों का त्याग करते हुए अपने जीवन को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित कर दिया। रंजीत सिंह राकी, डॉ. आनन्द पांडेय, सुजल वर्मा,अन्तरिक्ष सिंह, दिव्यांश राय आदि थे।
अजमतगढ़ स्थित बीआरसी केंद्र पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाते शिक्षक।- फोटो : AZAMGARH
पटेल जी की जंयती पर एसपी कार्यालय पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते एसपी सुधीर कुमार सिंह।- फोटो : AZAMGARH