फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे ईश्वर! दुबारा न दिखाना ऐसा दिन

Thu, 18 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर किए गए आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को शिक्षक संगठनों, स्कूलों के बच्चों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं ने शोक सभाएं की।
विज्ञापन


ईश्वर से फिर यह दिन न दिखाने की कामना करते हुए लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इधर, नगर में बच्चों ने मुंह पर काली पट्टी बांधी और जुलूस निकालकर विरोध जताया।
 
पेशावर में आर्मी स्कूल पर आतंकी हमले के विरोध में रैदोपुर स्थित राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने मुंह पर काली पट्टी बांध जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल बच्चों सहित शिक्षक ‘पेशावर में छात्रों के हत्यारों शर्म करो, शर्म करो’, ‘आतंकवाद और दशहतगर्दी मुर्दाबाद-मुर्दाबाद’ आदि के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू राय, शिवदान यादव, कंचन राय, हरिश्चंद्र मौर्य, अरविंद, सरिता पांडे आदि उपस्थित रहे। शहर के करतालपुर बाईपास पर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में शोकसभा कर बच्चों ने पाकिस्तान में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रबंधक गौरव अग्रवाल, श्रीमती स्वाती अग्रवाल, विधान तिवारी आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में रैदोपुर स्थित महर्षि पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएन पांडेय ने कहा कि बच्चों और महिलाओं पर हमला कायराना हरकत है। इस मौके पर दीपिका सिंह, नंदिनी पांडेय, सरोज पांडेय, साधना उपाध्याय, पवन तिवारी, सुशील कुमार, दीपक सिंह, प्रीति सिंह, पूजा सिंह, ममता यादव, अरुण कुमार, शशिबाला आदि उपस्थित रहीं। 

उधर बेलइसा स्थित कालेज आपु एडवांस स्टडीज (कैश) में भी छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जलाकर शोक प्रकट किया। संस्था के चेयरमैन राकेश कुमार राय ने घटना की निंदा की।

नगरपालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी शोकसभा की गई। वहीं शिक्षक संगठनों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में मुकेरीगंज स्थित कार्यालय पर शोकसभा की गई।

दो मिनट का मौन रखकर शिक्षकों ने बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इरफान अहमद, जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह यादव आदि उपस्थित थे। 

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने हरिऔध नगर स्थित कार्यालय पर शोकसभा कर घटना की निंदा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह, वशिष्ठ सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, प्रभाकर राय, मुन्नू यादव, सर्वेश्वर पांडेय आदि उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने भदुली स्थित आईएम पब्लिक स्कूल मेें बैठक कर घटना की निंदा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, जिला प्रभारी राजेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें