तहबरप्रु के इसी मकान एसओजी के छापे मारी में बरामद हुआ अवैध असलहा और कारतूस।
- फोटो : AZAMGARH
तहबरपुर। एसओजी टीम ने मंगलवार को दिन में तहबरपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापा मारकर अवैध असलहे बरामद किए और संचालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद असलहों में रिवाल्वर, पिस्टल शामिल हैं।
तहबरपुर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक जर्जर मकान में अमरावती नर्सिंग होम का संचालन झोलाछाप द्वारा किया जाता है। बताया जाता है कि अस्पताल संचालक मुकेश यादव पुलिस का मुखबिर भी था। मंगलवार को दिन में एसओजी टीम ने मुकेश यादव पुत्र विक्रमा यादव निवासी ओहनी थाना तहबरपुर के अस्पताल पर छापा मारा। एसओजी की कार्रवाई के दौरान तहबरपुर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी लेकिन उसे अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया गया। एसओजी ने अस्पताल के अंदर से कई अवैध असलहे बरामद किया और मुकेश यादव को अपनी गिरफ्तार कर लिया। एसओ तहबरपुर के अनुसार टीम ने मौके से 312 बोर की एकनाली बंदूक, नाइन एमएम पिस्टल, 132 बोर की रिवाल्वर, 30 कारतूस व एक कार बरामद किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नर्सिंग होम के आड़ में मुकेश काफी दिनों से अवैध धंधा कर रहा था। स्थानीय पुलिस के साथ इसका उठना-बैठना था, वहीं लोगों का यह भी कहना था कि पुलिस से मुकेश की नजदीकी के चलते ही कोई भी मुकेश व उसके अवैध धंधे के खिलाफ मुंह खोलने से बचता था।