फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से घायल नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा स्थित नर्सिंग कॉलेज के पास शनिवार रात अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से घायल पांच छात्राओं में से आरूषी (20) की रविवार देर शाम शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में घायल चार अन्य छात्राओं का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के बनहर मयचक गजड़ी गांव निवासी विजय कुमार यादव की पुत्री आरूषी एसएससी की तैयारी कर रही थी। वह अपनी सहेलियों के साथ सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा के पास स्थित एक हॉस्टल में रहती थी।
शनिवार रात बिजली नहीं होने के कारण वह अपनी सहेलियों के साथ पानी लेने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान समेदा नर्सिंग कॉलेज के पास तेज रफ्तार पिकअप ने छात्राओं को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में आरूषी के अलावा निजामाबाद थाना क्षेत्र के संसारपुर बैसर गांव निवासी यशी (20), करीना (21), फूलपुर थाना क्षेत्र के कोढ़वां दुर्बासा निवासी आर्या यादव (20) और मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की सोनम (20) घायल हो गईं।
यशी, करीना और आर्या बी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं, जबकि सोनम ओटी टेक्निशियन प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। सभी छात्राएं समेदा स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत हैं। घायल आरूषी को शहर के मड़या स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रविवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल चार अन्य छात्राओं का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप और घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें