आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर सोमवार को और लगाम लगता नजर आया। सोमवार को जिले में कुल 43 संक्रमित मिले है। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 411 हो गई है। सोमवार को भी सर्वाधिक 11 संक्रमित सीएचसी पल्हनी पर मिले।
एडिशनल सीएमओ संजय ने बताया कि सोमवार को 1508 लोगों की जांच की गई। जिसमें 43 की रिपोर्ट जिले में पॉजिटिव आयी। इन संक्रमितों के मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 411 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को सर्वाधिक 11 पॉजिटिव सीएचसी पल्हनी पर हुई जांच में पाए गए है। वहीं नगरीय क्षेत्र में रविवार को भी मात्र पांच संक्रमित मिले है। इसके अलावा बिलरियागंज में तीन, महराजगंज में दो, सठियांव में चार, आजमतगढ़ में दो, मोहम्मदपुर में तीन, फूलपुर में एक, मार्टीनगंज में एक, अतरौलिया में दो, तरवां में एक, अहिरौला में एक व रानी की सराय ब्लाक में दो पॉजिटिव केस मिले है। अब तक जिले में कुल 18361 पॉजिटिव मिल चुके है। जिसमें 17721 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 229 की मौत हुई। एक्टिव केस वर्तमान में 411 है।