फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की बर्खास्तगी की आप ने उठाई मांग

Thu, 14 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा और मंत्री के बर्खास्तगी की मांग उठाई।
विज्ञापन

पार्टी के कार्यकर्ता डा. अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एसडीएम सदर कार्यालय पहुंचे। जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि बलिया में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुछ महीने से स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


 10 मई को बलिया में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के आगमन पर बलिया के कार्यकर्ता विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में ज्ञापन देने पहुंचे।  कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के दो मंत्री भी थे। एक मंत्री के समर्थकों ने कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की।  कहा यदि मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर मनीष कुमार राय, सत्यराम यादव, प्रशांत राय, शाहिद खान, जिल्लूर रहमान, नेहाल, हासिम, रविंद्र यादव रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें