फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब किराये व पंचायत भवनों से मिलेगी मुक्ति, बच्चों को मिलेगा बेहतर वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के 147 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब जल्द ही अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

प्रत्येक भवन के निर्माण पर करीब 11 लाख 86 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा।
जिले में वर्तमान समय में 5588 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें से केवल 700 केंद्र ही अपने भवन में चल रहे हैं। शेष केंद्र अभी भी प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों या किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे केंद्रों को नियमित संचालन में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
शासन द्वारा मंजूर 147 नए भवनों के निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होंगे। इन भवनों के बनने से तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को बेहतर शैक्षिक और पोषणीय वातावरण मिल सकेगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी सुविधाजनक कार्यस्थल प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि भवन मिलने से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें