फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब ठोस सोना नहीं, सिर्फ जेवर बेचेंगे सराफा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और सोने के बढ़ते आयात के बीच आजमगढ़ के सराफा कारोबारियों ने अब ठोस सोना यानी बुलियन की खरीद-बिक्री सीमित करने का फैसला लिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने राष्ट्रहित में सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ भारी मात्रा में सोने के आयात पर विदेशी मुद्रा खर्च होती है। वर्तमान में मध्य एशिया में युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के कारण डॉलर की मांग बढ़ी है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों से बुलियन की अनावश्यक खरीद-बिक्री कम करने की अपील की।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जिले में अधिकांश कारोबार आभूषणों की खरीद-बिक्री पर आधारित है, जहां ग्राहक पुरानी ज्वैलरी के बदले नई ज्वैलरी लेते हैं। व्यापारियों ने भरोसा दिलाया कि सामान्य परिस्थितियों में ठोस सोने और चांदी के बिस्कुट की खरीद-बिक्री नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त व राजस्व गंभीर सिंह, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गोयल, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महामंत्री दिलीप अंगुरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें