फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों को भेजा गया नोटिस वापस हो

Tue, 30 Jun 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर  खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों को भेजी गई नोटिस वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विभाग ने जिले के विभिन्न विद्यालयों को नोटिस जारी कर उन्हें बंद करने की चेतावनी दी है। प्रबंधकों ने मान्यता की पत्रावली पूरी करके उन्हें विभाग में जमा कर दिया है। साथ ही जिन लोगों की पत्रावलियों जमा नहीं है उनकी पत्रावलियां तत्काल जमा कराकर उनके विद्यालयों की मान्यता प्रदान करने की मांग की गई। प्रबंधकों ने बीएसए से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस वापस लेने का आदेश जारी करने तथा प्रबंधकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अयाज अहमद, रामअचल यादव, राय अनूप श्रीवास्तव, अभिमन्यु यादव, शिवकुमार यादव, मनोज शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें