फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: समय से कार्य पूरा न होने पर कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में जल जीवन मिशन योजना के तहत 1465 पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनको दिसंबर में पूरा करना था लेकिन नहीं हो पाया। कार्य की प्रगति ठीक न होने पर सभी कार्यदायी संंस्थाओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए जनपद में 3818 राजस्व गांवों को चिह्नित किया गया है। 1465 पेयजल परियोजनाओं की स्थापना कर इन राजस्व गांवों में नल से जल पहुंचाना है। योजना के तहत फेज- 2 में 245, फेज- 3 में 288 और फेज-5 में सबसे अधिक 932 राजस्व गांवों को चिन्हित किया गया है।
इन पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पहले दो ही कार्यदायी संस्थाएं थी लेकिन बाद में पांच और कार्यदायी संस्थाएं शामिल हो गईं। सभी कार्यदायी संस्थाओं को पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दिसंबर 2024 का समय था। जल निगम के अधिकारी कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की बराबर निगरानी करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, शासन द्वारा हर सप्ताह इसका फीड बैक लिया जाता है। दिसंबर तक पेयजल परियोजनाओं का कार्यदायी संस्थाओं ने 80 प्रतिशत ही काम पूरा किया। समीक्षा में कार्यदायी संस्थाओं की समय के अनुसार प्रगति ठीक नहीं मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किया। अभी किसी भी कार्यदायी संस्था के बांड का समय नहीं बढ़ा है।
कार्य कराने का अनुबंध शासन से होता है, दिसंबर तक पूरा करने का समय था। समय के अनुसार प्रगति ठीक न होने पर सभी को नोटिस जारी किया गया है। अभी किसी कार्यदायी संस्था के बांड का समय नहीं बढ़ा है। - इंजी. हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें