फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कस्तूरबा विद्यालयों में कम नामांकन पर आजमगढ़ व बलिया बीएसए को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अपेक्षित नामांकन न होने पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा लखनऊ की ओर से आजमगढ़ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक और बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अपर राज्य परियोजना निदेशक प्रेम रंजन सिंह द्वारा जारी नोटिस में कहा है कि जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं का नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 58 प्रतिशत ही हो सका है। इसे अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही और विभागीय निर्देशों की अवहेलना माना है।
नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि समय से नामांकन कार्य पूरा न किए जाने के कारण संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है। साथ ही दोनों बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शीघ्र शत-प्रतिशत नामांकन कराते हुए 8 मई तक अपना कारण सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


आजमगढ़ से ज्यादा मऊ और बलिया में हुए नामांकन
आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों की स्थिति देखें तो नामांकन में मऊ और बलिया आजमगढ़ से आगे हैं। नामांकन में लक्ष्य के सापेक्ष 89 प्रतिशत छात्राओं का नामांकन कर मऊ जनपद में मंडल में पहले और बलिया 66 प्रतिशत नामांकन कर दूसरे स्थान पर है। वहीं आजमगढ़ जनपद में 58 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर कायम है।
तीनों जनपदों की लक्ष्य के सापेक्ष स्थिति

जनपद लक्ष्य हुए नामांकन प्रतिशत
आजमगढ़ 3100 1807 58

बलिया 2900 1907 66
मऊ 800 712 89
शासन की ओर से कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को हासिल करने में इन लोगों को प्रगति खराब है। इस कारण महानिदेशक की ओर से आजमगढ़ और बलिया के बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब तलब किया गया है। मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें