फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 213 अनफिट स्कूल वाहनों को नोटिस,12 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा अनफिट स्कूल वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। महकमे ने 213 ऐसे अनफिट स्कूल वाहनों को चिह्नित कर सभी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें चेतावनी दी है कि सभी शीघ्र ही वाहनों का फिटनेस पूरा करा लें। अन्यथा जांच के दौरान अगर वाहन बिना फिटनेस के संचालित होते पाए गए, तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में मंगलवार से सभी विद्यालय संचालित होने लगे हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने स्कूलों में संचालित वाहनों के फिटनेस समेत अन्य कागजातों को खंगालना शुरू किया था। इस दौरान 213 ऐसे वाहन मिले, जिनका फिटनेस समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

वहीं कुछ वाहनों के कागजात आदि भी दुरुस्त नहीं मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने संबंधित स्कूल के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने सभी को फोन पर सूचना उपलब्ध कराते हुए सचेत किया कि सभी समय रहते अपने-अपने वाहनों का फिटनेस समेत अन्य कागजातों को दुरुस्त करा लें।
उन्होंने चेतावनी दी कि बिना फिटनेस व कागजों के दुरुस्त कराए सड़कों पर वाहन का संचालन होता मिला, तो संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज भी कराया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि कई गैर सरकारी स्कूल के संचालक अभिभावकों से मोटी धनराशि वसूल कर बच्चों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए वाहनों का संचालन करा रहे हैं। जबकि इनको हर बार चेतावनी दी जाती है, लेकिन वाहन संचालक मानने को तैयार नहीं है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 12 अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर चलते हुए पाए गए जिनका चालान किया गया। साथ ही 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें